Connect with us

आजमगढ़

भंवरनाथ जलाशय घाट पर डाला छठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आजमगढ़ के भंवरनाथ जलाशय घाट पर व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाट पर चारों ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
मान्यता है कि डाला छठ का व्रत संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस कठिन व्रत में व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की उपासना करती हैं। सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है।
भंवरनाथ जलाशय घाट पर उमड़ी भीड़ से पर्व की बढ़ती लोकप्रियता और लोगों की गहरी आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि कम समय में ही डाला छठ पर्व क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। प्रत्येक वर्ष इस महापर्व में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। घाट पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page