Connect with us

Bhadohi

रेलवे फाटक का बूम तोड़कर भाग रहा पिकअप चालक गिरफ्तार, आरपीएफ ने वाहन समेत पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज, भदोही। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी केड़वड़िया रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक पिकअप चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन को पास कराने के लिए बंद किए जा रहे रेलवे फाटक के दक्षिणी बूम में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बूम टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन आरपीएफ जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन के आगमन की सूचना पर रेलवे फाटक संख्या 39/ए को गेटमैन बंद कर रहा था। इसी दौरान रामपुर घाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन ने बंद होते बूम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फाटक का दक्षिणी बूम टूट गया।

Loading...

घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान सुरेंद्र और दीपक सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरपीएफ ने चालक सुनील कुमार बिंद पुत्र गिरजाशंकर बिंद, निवासी सागरपुर को पिकअप वाहन समेत हिरासत में ले लिया।

आरपीएफ मामले में रेलवे अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उधर, रेलवे विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। घटना के चलते कुछ समय तक फाटक की व्यवस्था प्रभावित रही। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से पास कराया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page