पूर्वांचल
बिजली विभाग का विशेष अभियान, बकायेदारों से वसूले एक लाख रुपये
Loading...
Loading...
बाबू सराय। बिजली बिल की बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने बाबू सराय में विशेष अभियान चलाया। एसडीओ औराई कमलेश कुमार के निर्देश पर महाराजगंज के अवर अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पांच हजार से 20 हजार रुपये तक के बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
Loading...
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं से करीब एक लाख रुपये की राजस्व वसूली की। इस कार्रवाई में लाइनमैन नीरज कुमार, आनंद चौबे, राजकुमार समेत अन्य विद्युतकर्मियों ने सहयोग किया। बिजली विभाग की टीम के अभियान से क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ताओं में हलचल रही।
Continue Reading
