Connect with us

पूर्वांचल

पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने स्व-गणना कर किया जनगणना अभियान का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

पालिका कर्मचारियों ने भी पूरी की ऑनलाइन प्रक्रिया, 30 नवंबर तक स्व-गणना कराने की नगरवासियों से अपील

नगर। भारतीय जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने स्वयं के साथ पालिका कर्मचारियों की भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कराकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की कि वे जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नागरिक 30 नवंबर तक आधिकारिक जनगणना वेब पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और मकान से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। डिजिटल माध्यम से उपलब्ध इस सुविधा के जरिए नागरिक आसानी से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। जनगणना की सफलता के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है।

Advertisement

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाया गया है। साथ ही नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी देने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बीना सिंह, आरआई संदीप पटेल, सभासद श्यामकुमारी, विष्णु पांडेय, विनोद सिंह सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page