Connect with us

बलिया

छठ घाट पर करंट उतरने से 20 वर्षीय युवक की मौत, पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

Published

on

Loading...
Loading...

सुकरौली गांव में पूजा के लिए लगाए गए टेंट में हुआ हादसा, अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति का परिजनों ने लगाया आरोप

बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में सोमवार सुबह छठ पूजा की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। नरहरी बाबा इंटर कॉलेज के पास पूजा के लिए लगाए गए टेंट में अचानक बिजली का करंट उतरने से 20 वर्षीय अभिषेक यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक यादव (20), पुत्र राजेश यादव, छठ घाट पर मौजूद था। इसी दौरान टेंट में विद्युत प्रवाह होने से वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे सोनबरसा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां उस समय चिकित्सक मौजूद नहीं थे। परिजनों का कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण अभिषेक की जान नहीं बचाई जा सकी।

अभिषेक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार का लाडला था। उसकी अचानक हुई मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस छठ पर्व को लेकर गांव में उत्साह और तैयारियां चल रही थीं, वहां इस हादसे के बाद मातम छा गया।

Advertisement

घटना ने छठ घाटों पर बिजली की सुरक्षित व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page