गोरखपुर
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अशोक कुमार गिरफ्तार
गोरखनाथ थाने में दर्ज है मुकदमा, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
रिपोर्टर/ब्यूरो चीफ गोरखपुर राम जोखन पांडेय
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय मूलचन्द निवासी फ्लैट नंबर 511, ग्रीन वैली अपार्टमेंट, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है।
पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और ऐसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ थाना गोरखनाथ में मु0अ0सं0 450/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 में मुकदमा दर्ज है।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग से संबंधित अपराधों को लेकर पुलिस ने ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
