Connect with us

भदोही

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, विशेष अभियान में सहयोग की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

21, 22 और 28, 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान, फार्म-6, 7 और 8 से संबंधित प्रक्रियाओं पर हुई चर्चा

भदोही। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 393-ज्ञानपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 20 नवंबर को उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता विवरण में संशोधन के लिए फार्म-6, 7 एवं 8 की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ईवीएम परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम, स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं और आगामी 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। निर्वाचन संबंधी समस्याओं और राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए सुझावों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्वाचन कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page