Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ शिब्ली नेशनल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया ‘शिब्ली डे’, नेट-जेआरएफ और गोल्ड मेडलिस्ट छात्र सम्मानित​

Published

on

Loading...
Loading...

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने छात्रों को बताए सफलता के 5 सूत्र, कहा- लक्ष्य और समय प्रबंधन जरूरी
​प्रो. मोहम्मद खालिद और प्रो. मोहम्मद ताहिर की पुस्तकों का हुआ विमोचन
​प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने की अगले दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

Loading...

​​आज़मगढ़ शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में महान शिक्षाविद्, इतिहासकार एवं विचारक अल्लामा शिब्ली नोमानी की स्मृति में ‘शिब्ली डे’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता द आज़मगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. शौकत अली ने की।
​सफलता के पांच सूत्र
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पांच महत्वपूर्ण मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट रखना चाहिए, मोबाइल का सही समय प्रबंधन करना चाहिए, आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए, निरंतर अभ्यास करना चाहिए और शिक्षकों का सदैव सम्मान करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से सफलता की राह आसान हो जाती है। वहीं, प्रबंध समिति के सचिव अनवर अहमद ने कहा कि शिब्ली साहब के विचारों का मूल सार ‘सभी को साथ लेकर चलना’ था।
​29 नेट-जेआरएफ और 13 गोल्ड मेडलिस्ट सम्मानित
​समारोह का सबसे आकर्षण केंद्र मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस दौरान कॉलेज के 29 विद्यार्थियों को नेट (NET) एवं जेआरएफ (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर तथा 13 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की इन शानदार उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​दो पुस्तकों का विमोचन
​समारोह के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों की दो नई पुस्तकों का विमोचन किया गया। विशेष रूप से अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद खालिद द्वारा रचित पुस्तक “Revisiting Allama Shibli Nomani’s Educational Vision: Contemporary Relevance and Institutional Challenges” (अंग्रेज़ी एवं उर्दू में प्रकाशित) का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। यह पुस्तक अल्लामा शिब्ली के शैक्षिक दृष्टिकोण और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालती है।
​विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
​’शिब्ली पखवाड़े’ के तहत आयोजित रंगोली, पेंटिंग, कैलीग्राफी, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, बैतबाज़ी और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। वाद-विवाद में अफ़ीफ़ा समरीन और निबंध लेखन में अफ़ीफ़ा आरिफ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
​प्राचार्य ने की अवकाश की घोषणा
​कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफ़सर अली ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों की विशेष मांग पर उन्होंने अगले दिन कॉलेज में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, जिससे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के तराना और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page