Connect with us

मिर्ज़ापुर

पड़ोसी पर घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप।

Published

on

Loading...
Loading...

राजगढ़ (मीरजापुर) :

Loading...

राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी प्रीति ने बुधवार को पड़ोस के दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राजगढ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित महिला के अनुसार, उसके पति चंदन सूरत स्थित एक कंपनी में काम करते हैं और अधिकतर वहीं रहते हैं। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेले रहती है। आरोप है कि बुधवार को पड़ोस के दो युवकों ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और उसके घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से महिला डरी और सहमी हुई है। उसने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page