Connect with us

जौनपुर

विद्या सभा में बालिका शिक्षा पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

ड्रॉपआउट छात्राओं को जोड़ने का संकल्प

रामनगर के बुजुर्ग और उसराव प्राथमिक विद्यालय में हुआ आयोजन, अभिभावकों व शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी

जौनपुर। रामनगर विकास खंड क्षेत्र के बुजुर्ग और उसराव स्थित प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को विद्या सभा का आयोजन किया गया। जन विकास संस्थान द्वारा संचालित मैत्री परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा और विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।

विद्या सभा में प्रधानाध्यापक, शिक्षक, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, एसएमसी सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान बालिकाओं के नियमित नामांकन, विद्यालय में उनकी उपस्थिति तथा पढ़ाई छोड़ चुकी छात्राओं को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

संस्था की ओर से समुदाय के लोगों से बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई। साथ ही ‘ज्ञान का पिटारा’ अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए ड्रॉपआउट बालिकाओं को चिह्नित कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने की बात कही गई।

Advertisement

जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि गौतम ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं है। अभिभावकों और समाज को भी इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रत्येक बालिका को शिक्षा से जोड़ना सभी का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक मुकेश यादव समेत शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार, एफसी शिवशेखर, एफसी सिकंदर भारती, सहायक अध्यापक जंग बहादुर सिंह, जमालुद्दीन, पूजा पटेल सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page