Connect with us

गोरखपुर

सीडीएस का प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटे मुरली मनोहर

Published

on

Loading...
Loading...

बैंड-बाजे और फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया स्वागत, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

गोलाबाजार, गोरखपुर। भारतीय सेना में सीडीएस का प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार को ककरही गांव पहुंचे मुरली मनोहर शुक्ला का ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने से पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल रहा।

प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की सीडीएस परीक्षा

ककरही निवासी ओंकार शुक्ला के बड़े पुत्र मुरली मनोहर की प्रारंभिक शिक्षा केवी राय मेमोरियल पब्लिक स्कूल, ककरही से हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल से 2017 में हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2022 में जाकिर हुसैन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।

मेहनत से हासिल किया सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य

स्नातक के बाद मुरली मनोहर ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लक्ष्य के साथ सीडीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2025 में उन्होंने प्रथम प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गुरुवार को गांव लौटे, जहां लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

युवाओं के लिए प्रेरणादायी सफलता

इस अवसर पर बसपा नेता अस्मिता चंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुरली मनोहर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर प्रथम प्रयास में सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर मुरली मनोहर ने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

मुरली मनोहर के पिता ओंकार शुक्ला गोला में व्यवसाय करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। स्वागत करने वालों में देवेंद्र चंद, अभिनंदन शुक्ला, करुणेश शुक्ला, पद्माकर शुक्ला, अश्वनी शुक्ला, हरिशंकर शुक्ल, शंकर दयाल शुक्ला और घूरन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शुभचिंतक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page