Connect with us

वाराणसी

सीवर जाम पर नगर आयुक्त सख्त, मौके पर किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंगमवाड़ी वार्ड की कई गलियों में सीवर जाम और गंदे पानी के जलभराव की समस्या पर नगर निगम सख्त हुआ है। गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कालिया गली, हनुमान गली, पातालेश्वर गली और खालिसपुरा समेत प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

तत्काल समाधान के निर्देश

गलियों में जलभराव की स्थिति देखकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और जलकल विभाग के अधिकारियों को सीवर जाम की समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। पंप से पानी निकाले जाने के बावजूद समस्या बने रहने पर उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में नियमित सफाई कराने और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी-लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisement

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद विजय द्विवेदी, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page