Connect with us

गाजीपुर

एसएमसी खाते खुलवाने में प्रधानाध्यापकों की परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

बैंक कर्मचारियों के असहयोग का आरोप, SNA-SPARSH के तहत खाता खोलने में देरी

भीमापार। क्षेत्र के यूनियन बैंक मखदुमपुर शाखा में परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के नए बैंक खाते खुलवाने में प्रधानाध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। SNA-SPARSH के तहत खाते खुलवाने के लिए प्रधानाध्यापक समिति अध्यक्षों के साथ बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।

फार्म नहीं मिलने और देरी का आरोप

प्रधानाध्यापकों का आरोप है कि बैंक पहुंचने पर कई बार खाता खोलने का फार्म नहीं दिया जाता और अगले दिन आने को कहा जाता है। वहीं, फार्म जमा होने के बाद भी चार से पांच दिन में खाता खुलने की बात कही जा रही है। इससे विद्यालयों के वित्तीय कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

कर्मचारियों की कमी का हवाला

बताया जा रहा है कि बैंक शाखा प्रबंधक की ओर से कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि SNA-SPARSH के तहत समय से भुगतान के लिए खातों का संचालन जरूरी है। खाते खुलने में देरी होने पर विद्यालयों के विकास कार्यों और अन्य आवश्यक भुगतानों में परेशानी हो सकती है।

अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

प्रधानाध्यापकों ने बैंक के उच्चाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर SMC के खाते शीघ्र खुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही बैंक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page