Connect with us

गाजीपुर

खराब ट्रेलर बना जाम की वजह, हाईवे पर 5 किलोमीटर तक थमे वाहनों के पहिए

Published

on

Loading...
Loading...

जसदेवपुर मोड़ के पास बालू लदा ट्रेलर खराब होने से आवागमन प्रभावित, दोपहर दो बजे तक लगा रहा जाम

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे, ट्रेलर हटवाने की कवायद जारी

भांवरकोल (गाजीपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जसदेवपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह बालू लदा एक ट्रेलर खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। गोरखपुर का बताया जा रहा ट्रेलर (नंबर UP 55 T 9658) सुबह करीब आठ बजे खराब हो गया, जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जसदेवपुर से सलापुर तक लगी वाहनों की कतार

ट्रेलर खराब होने के कारण जसदेवपुर से लेकर सलापुर तक करीब चार से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर आवागमन बाधित होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। जाम में फंसे वाहन चालक काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।

पुलिस ने संभाली स्थिति

जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की ओर से खराब ट्रेलर को हटवाकर यातायात बहाल कराने की व्यवस्था की जा रही थी।

Advertisement

दोपहर करीब दो बजे भी हाईवे पर जाम लगा हुआ था। ऐसे में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page