Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर की दोहरी स्वर्णिम सफलता, बालक-बालिका बास्केटबॉल टीम बनी चैंपियन

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गोरखपुर का शानदार प्रदर्शन

दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जनपद का मान

गोरखपुर। कुशीनगर में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता की बास्केटबॉल स्पर्धा में गोरखपुर जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका, दोनों वर्गों में गोरखपुर की टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इस दोहरी उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है।

दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस सफलता में नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बेसिक शिक्षा विभाग की खेल गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मिली सफलता

टीम के कोच देवेंद्र लाल, सुमन और प्रेमलता ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके कुशल निर्देशन में खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advertisement

अधिकारियों ने दी बधाई

गोरखपुर की इस उपलब्धि पर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संगीता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला समन्वयक पंकज सिंह सहित अन्य खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

बालक एवं बालिका टीमों की यह सफलता गोरखपुर में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page