Connect with us

गाजीपुर

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गाजीपुर के मंदिरों में गूंजे रामायण के प्रसंग

Published

on

Loading...
Loading...

दीप प्रज्वलन और रामचरितमानस पाठ के जरिए मानव मूल्यों व सामाजिक समरसता का दिया संदेश

गाजीपुर, 26 अक्टूबर। शासन के निर्देश पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले भर के मंदिरों में दीप प्रज्वलन और रामायण पाठ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों का उद्देश्य वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन को इनसे जोड़ना रहा।

इसी क्रम में विकासखंड भांवरकोल की ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित राम-जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ किया गया। वहीं, भांवरकोल ब्लॉक परिसर में बने मंदिर में भी रामायण पाठ का आयोजन हुआ।

विभिन्न मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

नगर पालिका परिषद जमानियां में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसी तरह नगर पंचायत जंगीपुर के वार्ड नंबर छह स्थित सरस्वती नगर के श्रीराम-जानकी मंदिर में रामचरितमानस पाठ, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

शासन की मंशा के अनुरूप जिले की अन्य नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, विकासखंडों और तहसीलों में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों और रामायण में वर्णित आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page