Connect with us

गाजीपुर

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, गाजीपुर से दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता

Published

on

Loading...
Loading...

रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होगी रैली, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनी रणनीति

गाजीपुर। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर प्रजानाथ शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान रैली में गाजीपुर से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा दिल्ली पहुंचने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है। वोट की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में गाजीपुर के कांग्रेसजनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

जिला अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटेंगे और दिल्ली में गाजीपुर की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार की रक्षा और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस उद्देश्य को लेकर एकजुट हैं और रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील

बैठक में जिला एवं शहर पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि दिल्ली में आयोजित रैली में गाजीपुर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो सके।

बैठक में एआईसीसी सदस्य रविकांत जनार्दन राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, अरविंद मिश्रा, राम नगीना पांडे, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, रईस अहमद, धर्मेंद्र कुमार, अयूब रशीद, जेपी पांडेय, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, संजय गुप्ता, आरती आर्या, आशुतोष सिंह, मिंटू, ताहिर अब्बासी और आरटीआई चंद्रशेखर राज सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page