Connect with us

भदोही

एएसपी ने सरपतहां कार्यालय में जांचे रजिस्टर, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता देने पर जोर, अभिलेखों को समय से अपडेट रखने की हिदायत

ज्ञानपुर (भदोही)। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सोमवार, 26 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय सरपतहां में निरीक्षण कर विभिन्न थानों के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने ज्ञानपुर, गोपीगंज, ऊंज और कोइरौना थानों के अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, मिशन शक्ति और समाधान रजिस्टरों का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी और फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने सभी अभिलेखों को समय-समय पर अपडेट रखने और उनका रखरखाव नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाली जनशिकायतों, विशेषकर महिलाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए।

जनसुनवाई में लापरवाही न बरतने की हिदायत

अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को अपनी शिकायत के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।

एएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने की हिदायत दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page