Connect with us

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बने आजमगढ़ के सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी

Published

on

Loading...
Loading...

शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश, जनपद में समर्थकों ने जताई खुशी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 के तहत उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। शासन के कार्यालय आदेश के अनुसार आजमगढ़ निवासी सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से 8 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार आयोग में अध्यक्ष समेत कुल नौ लोगों को नामित किया गया है। नियुक्त सदस्यों का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा राज्य सरकार के प्रसाद पर्यंत, जो पहले हो, निर्धारित किया गया है।

आयोग के अध्यक्ष पद पर मोहसिन रजा को नियुक्त किया गया है। वहीं अन्य सदस्यों के साथ आजमगढ़ के सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी को भी आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी की नियुक्ति की खबर मिलते ही आजमगढ़ में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisement

बधाई देने वालों में वीरेन्द्र मिश्रा, भाजपा आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, अरविन्द यादव, लालमणि चौहान, हरिकेश तिवारी बूथ अध्यक्ष बड़ागांव हुसामपुर, पंकज पाण्डेय, मिन्हाज, खालिक शेख, रिजवान, मोहम्मद आजम, फारूक सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page