Connect with us

गाजीपुर

हिंदू पीजी कॉलेज में कैप्टन (डॉ.) एपी तिवारी बने चीफ प्रॉक्टर

Published

on

Loading...
Loading...

नए प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन, अनुशासन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनुशासन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने पूर्व प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भंग कर नए बोर्ड का गठन किया है। नए बोर्ड में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन (डॉ.) अंगद प्रसाद तिवारी को मुख्य अनुशास्ता (चीफ प्रॉक्टर) नियुक्त किया गया है।

अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को उप मुख्य अनुशास्ता बनाया गया है। वहीं भूगोल विभाग के प्रभारी एवं सहायक आचार्य डॉ. राम लखन यादव, अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. धर्मेंद्र यादव, भौतिकी विभाग के प्रभारी एवं सहायक आचार्य डॉ. महेंद्र कुमार, समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. कमलेश यादव तथा गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी एवं सहायक आचार्य सुश्री सोनम यादव को अनुशास्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्यार्थियों में अनुशासन पर रहेगा जोर

प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि नए अनुशास्ता मंडल से महाविद्यालय की गरिमा के अनुरूप छात्र-छात्राओं को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने की अपेक्षा है। अनुशासन बेहतर होने से कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से होगा और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि अनुशासन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अभिभावकों तथा क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं संभ्रांत लोगों का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा। विद्यार्थियों को अनुशासन में रखते हुए बेहतर नागरिक गढ़ना अनुशास्ता मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसमें सभी के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page