Connect with us

वाराणसी

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी के चुनाव परिणाम घोषित

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव और डॉ. अतुल सिंह वित्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित

वाराणसी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ. एन.पी. सिंह द्वारा नामित चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय ने चुनाव परिणाम घोषित किए। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

चुनाव में डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह सचिव, डॉ. कार्तिकेय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. हेमंत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. सारिका राय महिला उपाध्यक्ष, डॉ. अतुल सिंह वित्त सचिव, डॉ. विनय कुमार मिश्रा सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी तथा डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी सम्पादक निर्विरोध चुने गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी का आभार व्यक्त किया।

लंबित मांगों के समाधान पर जोर

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने कहा कि वर्षों से लंबित पीएमएस 2020 सेवा नियमावली में संशोधन, समय से पदोन्नति और समयबद्ध SACP को प्रदेश कार्यकारिणी से समन्वय स्थापित कर जल्द लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एसएसपीजी कबीर चौरा, डीडीयू पांडेयपुर, एलबीएस रामनगर समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों से विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा।

Advertisement

सचिव डॉ. अमित सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ जिला पीएमएस संघ की नियमित त्रैमासिक बैठक कराई जाएगी। बैठकों में चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा कर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से उनका समाधान कराया जाएगा।

वित्त सचिव डॉ. अतुल सिंह ने संघ के कार्यों में बजट की कमी नहीं आने देने और संगठन हित के कार्यों के लिए पारदर्शिता के साथ वित्तीय उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। महिला उपाध्यक्ष डॉ. सारिका राय ने महिला चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता से संघ के समक्ष रखने का भरोसा दिया।

चुनाव अधिकारी डॉ. संजय राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर परिणाम घोषित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page