Connect with us

भदोही

महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

शराब के नशे में सड़क पर सोने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोपीगंज। थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी वंशराज यादव ने पड़ोसी अरविन्द गौतम पुत्र मखन्चू पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पार्वती देवी के अनुसार, 5 सितंबर की रात करीब 11 बजे अरविन्द गौतम शराब के नशे में उनके घर के सामने सड़क पर आकर सो गया था। पार्वती देवी का पुत्र विज्ञान यादव उसे उठाकर उसके घर पहुंचाने के लिए गया। इसी दौरान पार्वती देवी भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गईं।

आरोप है कि इसी बात को लेकर अरविन्द गौतम ने पार्वती देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page