Connect with us

भदोही

पति-देवर पर महिला ने लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

पूनम देवी की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी पूनम देवी ने अपने पति महेश तिवारी और देवर कृष्णा तिवारी पर मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूनम देवी का आरोप है कि पति और देवर आए दिन गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करते हैं और उसे घर से बाहर निकाल देते हैं। जब वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर जाती है, तब दोनों उसका सामान घर से बाहर फेंक देते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।

पीड़िता के मुताबिक, मजबूर होकर वह मड़ई में रहने लगी, लेकिन वहां भी उसे रहने नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह मजदूरी से वापस घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पूनम देवी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर गोपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page