Connect with us

मिर्ज़ापुर

तीज महोत्सव में सामाजिक एकजुटता का संदेश, सरकार में भागीदारी पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। वन विहार तीज महोत्सव के अवसर पर जायसवाल क्लब मिर्जापुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक एकता, राजनीतिक चेतना और समाज की भागीदारी को लेकर जोर दिया गया। संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल की मौजूदगी में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि जायसवाल क्लब के संरक्षक एवं स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए संगठन और एकजुटता जरूरी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता का माध्यम बताया। संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज के लोगों से एक विचारधारा के साथ समाजहित में आगे बढ़ने तथा युवाओं और प्रतिभाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल ने काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न दिए जाने की मांग दोहराई। पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना के साथ शिक्षा भी समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि समाज को अपनी एकजुट शक्ति पहचानकर सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मातृशक्ति को तीज की शुभकामनाएं देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

उषा जायसवाल और साधना जायसवाल के आयोजन में तीज गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, महानगर अध्यक्ष हर्षित जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page