Connect with us

गाजीपुर

दैनिक जागरण के छायाकार विनय प्रकाश यादव के निधन पर शोक

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज में पत्रकार परिषद ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज पत्रकार परिषद के बाजार स्थित कार्यालय में मंगलवार को शोकसभा आयोजित कर दैनिक जागरण, गाजीपुर के कर्मठ छायाकार विनय प्रकाश यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर है।

शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विनय प्रकाश यादव मेहनती, मिलनसार और अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित छायाकार थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

शोकसभा में रविन्द्र श्रीवास्तव, पप्पू यादव, सुहेल शमीम, नंदलाल गिरी, धर्मेंद्र सिंह, खालिद शमीम, विवेक सिंह, आबिद शमीम, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page