Connect with us

गाजीपुर

कुश्ती के दांव से संकल्प ने बढ़ाया गाजीपुर का मान

Published

on

Loading...
Loading...

95 किलो भार वर्ग में मंडलीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में करेगा जिले का प्रतिनिधित्व

भीमापार (गाजीपुर)। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी के कक्षा 11वीं के छात्र संकल्प सिंह ने 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग के 95 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर संकल्प ने विद्यालय और गाजीपुर जिले का मान बढ़ाया है। अब वह प्रदेशीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

जौनपुर के रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में संकल्प ने पूरे आत्मविश्वास और दमखम के साथ मुकाबले किए। उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 95 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उसकी उपलब्धि पर उसे स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

संकल्प की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण को दिया जा रहा है। मंडलीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 30 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में वह गाजीपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

संकल्प की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही विद्यालय में खुशी का माहौल हो गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह सहित शिक्षकों और सहपाठियों ने उसे बधाई देते हुए प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। पिता पीयूष सिंह, दादा विनोद सिंह सहित परिवार के सदस्यों ने भी खुशी जताई।

Advertisement

क्षेत्रवासियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ने मंडलीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। लोगों को उम्मीद है कि प्रदेशीय प्रतियोगिता में भी संकल्प बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page