भदोही
डॉ. दिनेश शर्मा के अंडमान-निकोबार उपराज्यपाल बनने पर भाजपा नेताओं ने जताई खुशी
जटा शंकर शुक्ल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
कोइरौना। क्षेत्र के बजापट्टी गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता जटा शंकर शुक्ल के आवास पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर डॉ. दिनेश शर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि उन्हें वर्ष 1992 में भाजपा युवा मोर्चा में डॉ. दिनेश शर्मा के साथ काम करने का अवसर मिला था। तब से लेकर आज तक उनका डॉ. शर्मा से जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा के लंबे राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और समर्पण को देखते हुए उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के इस महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा के नेतृत्व में द्वीपसमूह के विकास को नई गति और नई दिशा मिलेगी। उनके उपराज्यपाल बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश चन्द शुक्ल, अशोक शुक्ल, राम अवध मिश्र, संजय मिश्र आनंद, सूर्यमणि, शारदा प्रसाद, प्रदीप, डॉ. रमा शंकर सिंह, प्रेम शंकर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
