Connect with us

मिर्ज़ापुर

टीबी मुक्त भारत अभियान: आईएमए ने 51 मरीजों को बांटी पोषण पोटली

Published

on

Loading...
Loading...

टीबी मरीजों के स्वास्थ्य हित में आईएमए की पहल, नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील

सीएमओ ने मरीजों को बताए टीबी के लक्षण, स्वस्थ होने के बाद दूसरों को जागरूक करने का किया आह्वान

मिर्जापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में 51 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा की मौजूदगी में मरीजों को गुड़, भुना चना, सत्तू, मूंगफली, सोयाबीन एवं प्रोटीनयुक्त सामग्री भेंट की गई।

नियमित दवा सेवन से जल्द स्वस्थ होने की अपील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने टीबी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए मरीजों से नियमित रूप से दवा का सेवन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान दवाओं का सेवन बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। नियमित उपचार से मरीज जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।

पोषण पर दिया जोर

आईएमए संयोजक डॉ. एसएन पाठक ने कहा कि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी समय में भी टीबी उन्मूलन अभियान में हरसंभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

Advertisement

क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने टीबी मरीजों से स्वस्थ होने के बाद अपने आसपास के लोगों को भी बीमारी के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक जागरूकता और नियमित उपचार के जरिए जनपद को टीबी मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में आईएमए सचिव अंजनी श्रीवास्तव के साथ टीबी विभाग के पंकज सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, प्रतीक कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, मनभावन, आकाश, सतीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page