Connect with us

भदोही

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर के इंद्रावती इंटर कॉलेज में महिला थाना प्रभारी ने दी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बुधवार को ज्ञानपुर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रावती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने मिशन शक्ति टीम के साथ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आपातकालीन और सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके

कार्यक्रम में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और संदेशों से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी

महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इनमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और दिव्यांग पेंशन योजना शामिल रहीं। पुलिस टीम ने पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

भदोही पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page