Connect with us

भदोही

आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना संघ का लक्ष्य: कौशल किशोर

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज में प्रमुख जन संगोष्ठी आयोजित, नशामुक्ति और मोबाइल के विवेकपूर्ण उपयोग पर दिया जोर

गोपीगंज। नगर स्थित ब्लाक सभागार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन संगोष्ठी आयोजित हुई। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश के नगर एवं खंड स्तर पर समाज के विभिन्न जाति-वर्गों के संभ्रांत लोगों के साथ प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोपीगंज में आयोजित कार्यक्रम में समाज में अच्छे संस्कार विकसित करने के विषय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना संघ का लक्ष्य है। उन्होंने वर्तमान युवा एवं नव पीढ़ी को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मोबाइल के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के बेहतर निर्माण के लिए युवाओं में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करना जरूरी है। इस दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भदोही जिला प्रचारक कमलेश, प्रमुख जन संगोष्ठी के जिला संयोजक हरिराम, सह संयोजक अशोक तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने हिंदू समाज में जीवन जीने की शैली और सामाजिक मूल्यों पर विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान गिरिवर, देवी शंकर, संजय मिश्र, रमेश पाण्डेय, खटाई नेता, कैलाश नाथ पाण्डेय, वीरू शुक्ल, चेयरमैन जितेन्द्र गुप्ता, संतोष सेठ, श्रीकांत दूबे, मुकेश माधव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख जन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page