Connect with us

भदोही

नारी अबला नहीं, शक्ति और वीरता की प्रतीक: सरोज भास्कर

Published

on

Loading...
Loading...

गोहिलाव में गायत्री चेतना क्षेत्र केंद्र पर आयोजित हुआ नारी उत्कर्ष समारोह

चौरी। गोहिलाव स्थित गायत्री चेतना क्षेत्र केंद्र पर नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज भास्कर ने मां सरस्वती एवं मां गायत्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरोज भास्कर ने कहा कि आज की महिलाएं कमजोर नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

गायत्री परिवार भदोही की महिला प्रमुख स्नेहलता दुबे ने कहा कि नारी अबला नहीं, बल्कि वीर और गंभीर है। नारी वीरों की जननी है और नारी ही शक्ति का सृजन करती है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण और संस्कारों को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए गायत्री परिवार के मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि समाज और देश के निर्माण में नारी का योगदान हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान और उचित अवसर देकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Advertisement

समारोह के अंत में मनोज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page