Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में चॉकलेट का लालच देकर 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Published

on

Loading...
Loading...

दो माह बाद पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की मां के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में घटना के करीब दो माह बाद सोमवार को पीड़िता की मां ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां के अनुसार पांच जुलाई की शाम बच्ची उसकी नाश्ता-पकौड़ी की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान आरोपी दुकान पर पहुंचा और कुछ सामान लेने के बाद बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद घटना की जानकारी बच्ची की मां को हुई। वह मौके पर पहुंची और शोर मचाते हुए आरोपी का विरोध किया। आरोप है कि विरोध के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

इसके बाद सोमवार को पीड़िता की मां मिर्जामुराद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Advertisement

मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page