Connect with us

गाजीपुर

मंडलीय कुश्ती में गाजीपुर के पहलवानों का दबदबा

Published

on

Loading...
Loading...

12 स्वर्ण समेत 36 पदकों पर कब्जा, प्रदेशीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का करेंगे प्रतिनिधित्व

खानपुर (गाजीपुर)। जौनपुर के रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित मंडलीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम ने विभिन्न भार वर्गों में 12 स्वर्ण समेत कुल 36 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में गाजीपुर के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 38 बालक और 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में 35 किग्रा में भोपु, 62 किग्रा में हिमांशु कुशवाहा, 71 किग्रा में आदर्श, 80 किग्रा में आयुष यादव, 82 किग्रा में विकास, 92 किग्रा में अंश यादव, 77 किग्रा में पियुष यादव, 87 किग्रा में अनिल कुमार यादव, 74 किग्रा में सतपाल यादव, 39 किग्रा में तृप्ति यादव, 69 किग्रा में निवास लक्ष्मी और 110 किग्रा में कृष्णा शामिल हैं।

रजत पदक विजेताओं में आदर्श यादव (48 किग्रा), आयुष (51 किग्रा), आयुष यादव (57 किग्रा), अभीमन्यु यादव (68 किग्रा), शिवांशु (75 किग्रा), प्रियांशु (65 किग्रा), जिलाजीत (57 किग्रा), विकास (60 किग्रा), अमर यादव, संकल्प, कृष्णा कुमार, अभीमन्यु, किशन यादव, शुभम और विकास यादव शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक विनायक चौहान, निखिल, आर्यन, रिया सेन, महक, ऋतिक, अवनीश, अंकित और शिवांशु ने जीते।

सभी स्वर्ण पदक विजेता 25 से 29 सितंबर तक देवरिया में आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, सचिव आकाश कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव, प्रधानाचार्य प्रत्युष त्रिपाठी, सैदपुर तहसील प्रभारी गौरव सिंह समेत डॉ. रुद्रपाल, राजेश यादव, अखिलेश कुमार यादव, मुरलीधर राय, डॉ. जय सिंह ‘पप्पू’, पूर्व प्रधान अजय यादव, आशीष यादव ‘राहुल’ और प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने बधाई दी।

Advertisement

खेल अध्यापक एवं कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सफलता से जिले के युवा पहलवानों का मनोबल बढ़ा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page