Connect with us

गाजीपुर

रीजनल बॉक्सिंग में गाजीपुर के हेमंत को रजत, अनुज को कांस्य

Published

on

Loading...
Loading...

सीआईएससीई रीजनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

जमानिया। आगरा के सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में 3 से 5 सितंबर तक आयोजित सीआईएससीई रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जमानिया के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए हेमंत सिंह ने रजत पदक और अनुज कुमार सिंह ने कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। सोमवार को पदक जीतकर लौटे दोनों खिलाड़ियों का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

कोच अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत सिंह ने मेरठ, कानपुर और अलीगढ़ के मुक्केबाजों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं अनुज कुमार सिंह ने कड़े मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर सिस्टर मिनी फिलिप्स ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की। खेल शिक्षक ओम प्रकाश कुशवाहा ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय कोच अभिषेक सिंह और शशि सिंह के मार्गदर्शन तथा ट्रेनर अमन खान गांधी के कड़े प्रशिक्षण को दिया।

Advertisement

हेमंत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता पुष्पा देवी और पिता संतोष सिंह को दिया। वहीं अनुज कुमार सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पूनम सिंह और पिता उमेश चंद्र सिंह को दिया। दोनों मुक्केबाजों की उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page