Connect with us

गाजीपुर

कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बहादुरगंज बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

कासिमाबाद (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बहादुरगंज बस स्टैंड के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 में वांछित आरोपी बहादुरगंज बस स्टैंड के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अरमान अहमद अंसारी पुत्र मैनूल हक अंसारी, निवासी मौखाली चांद खान पारा संतरागा छी, थाना जगाछा, जनपद हावड़ा, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कासिमाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में मुकदमा दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था।

Advertisement

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page