Connect with us

मिर्ज़ापुर

छात्रावास में अचानक कपकपाते हुए गिरकर बेहोश हुआ पॉलिटेक्निक छात्र

Published

on

Loading...
Loading...

राजगढ़ (मिर्ज़ापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के निकरिका गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय के छात्रावास में सोमवार को प्रथम वर्ष का एक छात्र अचानक कपकपाते हुए जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। छात्र की हालत बिगड़ती देख साथी छात्रों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ में भर्ती कराया।

बताया गया कि हंडिया, प्रयागराज निवासी इंद्रेश राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र है और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह कपकपाते हुए जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। साथी छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना दी और एंबुलेंस से उसे सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया।

Loading...

जानकारी मिलने पर छात्र के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्वजनों ने बताया कि इंद्रेश को पहले से झटका आने की बीमारी है, जिसके कारण वह अचानक बेहोश हो गया।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सर्वेश पांडे ने बताया कि छात्र का उपचार किया गया है। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page