गाजीपुर
सोनाड़ी की पूर्व प्रधान तारा तिवारी के निधन पर शोक, क्षेत्र में शोक की लहर
75 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन, आवास पर जुटे लोगों ने दी श्रद्धांजलि
भांवरकोल, गाजीपुर। सोनाड़ी ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान श्रीमती तारा तिवारी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दुखद सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।
शोक व्यक्त करने वालों में राधव तिवारी, शांतिकांत तिवारी, प्रधान इसरार अली, प्रधान बंगाली राय, प्रधान रणजीत यादव, रोशन मिश्रा सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
