गाजीपुर
ब्राह्मण जनसेवा मंच के गाजीपुर जिलाध्यक्ष बने पं. शिवम उपाध्याय
संगठन के विस्तार पर बैठक में बनी सहमति, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का दिया भरोसा
गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच की आवश्यक बैठक सिकंदरपुर स्थित एक आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पं. शिवम उपाध्याय को ब्राह्मण जनसेवा मंच का नया गाजीपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को संरक्षक मंडल एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि पं. शिवम उपाध्याय जिले में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
जिम्मेदारी मिलने के बाद पं. शिवम उपाध्याय ने कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के उत्थान, एकजुटता और उनके हक की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
बैठक में मंच के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी, जयप्रकाश तिवारी ‘मिंटू’, राजू उपाध्याय, सुधाकर पाण्डेय, विक्की पाण्डेय, सुधांशु तिवारी, सुधांशु रंजन पाण्डेय, सुमित सिंह, चप्पू राय, अमित तिवारी, शिवम चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक उपाध्याय ने किया।
