Connect with us

भदोही

एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

UP-112 वाहनों और स्वान दल की जांच, अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश

भदोही, 11 सितंबर। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। एसपी ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए इसे और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए।

Loading...

UP-112 और स्वान दल की जांच

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन में UP-112 वाहनों और स्वान दल का सघन निरीक्षण किया। वाहनों के रख-रखाव, उपकरणों की क्रियाशीलता और साफ-सफाई की जांच कर संबंधित प्रभारियों को व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहनों और उपकरणों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

रजिस्टर और अभिलेखों का किया अवलोकन

एसपी ने अर्दली रूम के दौरान कार्यालयों के महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page