Connect with us

भदोही

मेजरमेंट कैंप में 116 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

105 बच्चों को सहायक उपकरणों के लिए किया गया चिन्हित

भदोही। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र डीघ में दिव्यांग बच्चों के लिए मेजरमेंट कैंप आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदोही और एल्मिको कानपुर के सहयोग से आयोजित कैंप में औराई, ज्ञानपुर और अभोली क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित 116 दिव्यांग बच्चों का मापन एवं परीक्षण किया गया।

105 बच्चों को उपकरण के लिए चुना

परीक्षण के बाद 105 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया। इनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड, ब्रेल स्लेट, क्रेच सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।

विशेषज्ञों ने किया परीक्षण

एल्मिको कानपुर की पीएंडओ प्राची कुशवाहा, आदर्श द्विवेदी, ऑडियोलॉजिस्ट संजीव कुमार और डाटा ऑपरेटर अंशू शुक्ला ने बच्चों का परीक्षण कर ऑनलाइन डाटा फीड किया। इसके आधार पर उनकी दिव्यांगता और आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिक्षा में भी मिलेगी मदद

अधिकारियों ने बताया कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में भी सुविधा मिलेगी। कैंप में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा, बीईओ डीघ मनोज सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. जेपी सिंह, विशेष शिक्षक सीडब्ल्यूएसएन रजनीश कुमार पांडेय समेत स्पेशल एजुकेटर्स मौजूद रहे।

Advertisement

सुरियावां में आज लगेगा कैंप

इसी क्रम में 12 सितंबर को ब्लाक संसाधन केंद्र सुरियावां में मेजरमेंट कैंप आयोजित होगा। इसमें भदोही, अभोली और ज्ञानपुर के दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपकरणों के लिए चिन्हित किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page