बलिया
नाबालिग मामले में वांछित भांवरकोल का युवक गिरफ्तार
Loading...
Loading...
नरही पुलिस ने मंगला भवानी मंदिर के पास से दबोचा
बलिया। नरही पुलिस ने नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगला भवानी मंदिर के पास से पकड़ा।
Loading...
भांवरकोल का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितीश राजभर (21) निवासी सजना, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नाबालिग से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था।
नाबालिग को पहले ही किया जा चुका बरामद
पुलिस के अनुसार नाबालिग को पहले ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
Continue Reading
