Connect with us

गाजीपुर

जिला स्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता में एमएएच और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

बालक वर्ग में एमएएच इंटर कॉलेज, बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने पाया प्रथम स्थान

गाजीपुर, 11 सितंबर। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर में जनपद स्तरीय बालक-बालिका ब्रास बैंड प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल ने किया टीमों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के डॉ. शिव कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर), दिनेश यादव निरीक्षक गाजीपुर और आकाश कुमार सिंह (जिला क्रीड़ा सचिव) शामिल रहे। विजेता टीमों को मेडल एवं सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बालक वर्ग में एमएएच इंटर कॉलेज प्रथम

बालक संवर्ग में एमएएच इंटर कॉलेज गाजीपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। सनबीम स्कूल महराजगंज, गाजीपुर द्वितीय और डीएवी इंटर कॉलेज गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहा।

बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम

बालिका संवर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लार्ड्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर द्वितीय और एमएएच इंटर कॉलेज गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page