गाजीपुर
12 सितंबर को विशेष लोक अदालत, आर्बिट्रेशन मामलों का होगा निस्तारण
सुलह-समझौते के आधार पर वादकारियों को मिलेगा मामलों के निपटारे का अवसर
गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत दीवानी न्यायालय, गाजीपुर में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
आपसी सुलह से निपटेंगे मामले
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसमें आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकेगा।
वादकारी उठा सकते हैं लाभ
उन्होंने जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वादकारियों से अपील की कि वे अपने लंबित आर्बिट्रेशन निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए 12 सितंबर को आयोजित विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं। लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का समाधान कराने का अवसर मिलेगा।
