गाजीपुर
दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को दिया परामर्श
सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से बच्चों के सपनों को साकार करने पर जोर
जमानिया, गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एआरपी अरविंद कुमार सिंह और प्रेम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
सफलता के अनुभव साझा किए
कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक शशिशेखर उपाध्याय ने दिव्यांगता को मात देकर सफलता हासिल करने का अपना अनुभव साझा कर अभिभावकों को प्रेरित किया।
बच्चों की ताकत बनें अभिभावक
एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी ताकत और हौसला बनना चाहिए। सही मार्गदर्शन, संबल और प्रोत्साहन से दिव्यांग बच्चों के सपनों को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान बच्चों की देखरेख, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में विनीत सिंह, मनीष सिंह, रेणु सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, पारस सिंह यादव, शरदेंदु दुबे, प्रवेश कुमार यादव और आनंद कुमार सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
