Connect with us

चन्दौली

पीजी कॉलेज में बनेगा साइकिल स्टैंड, एमएलसी ने दिया आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

जलभराव की समस्या पर डीएम से फोन पर की बात, जल्द समाधान का मिला भरोसा

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में जल्द साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने जलभराव और साइकिल स्टैंड की समस्या को लेकर उन्हें पत्रक सौंपा।

एमएलसी ने मौके से ही जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से फोन पर वार्ता कर महाविद्यालय में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। डीएम ने मामले का जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

वहीं, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अपनी निधि से कॉलेज परिसर में साइकिल स्टैंड बनवाने तथा अन्य विकास कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। कॉलेज प्रशासन ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई।

बताया गया कि आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एमएलसी आशुतोष सिन्हा प्रभारी राजकुमार जायसवाल के साथ सकलडीहा पीजी कॉलेज पहुंचे थे।

Advertisement

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय, उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव, चीफ प्रॉक्टर महेन्द्र सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. दयाशंकर सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, संजय सोनकर, बाबूलाल यादव, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page