गाजीपुर
दीपावली पर सदर विधायक ने पत्रकारों को उपहार भेंटकर किया सम्मानित
Loading...
Loading...
नंदगंज (गाजीपुर)। सदर विधायक जै किशन साहू की ओर से दीपावली के अवसर पर नंदगंज के पत्रकारों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। सपा के युवा नेता अमन जायसवाल एवं विकास यादव के माध्यम से क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों को दीपावली उपहार प्रदान किए गए।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू यादव, मुहम्मद खालिद, रविंद्र श्रीवास्तव, सुहेल शमीम, धर्मेंद्र सिंह, विवेक सिंह, नंदलाल गिरी एवं मो. शाहिद सहित अन्य पत्रकारों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।पत्रकारों ने विधायक जै किशन साहू के इस स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि पत्रकारों के प्रति विधायक का इस तरह का अपनापन और सम्मान उनके उत्साहवर्धन के साथ ही सामाजिक संबंधों को भी मजबूत करता है।
Loading...
Continue Reading
