Connect with us

गाजीपुर

गोवर्धन पूजा पर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, मनोज यादव रहे मुख्य अतिथि

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया (गाजीपुर)। गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने की।

इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को आश्रय दिया था। इसी परंपरा के तहत प्रतिवर्ष दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।

Loading...

वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण और पशु-पक्षियों के प्रति कृतज्ञ रहने तथा उनकी रक्षा करने की प्रेरणा देता है। गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और आपसी सद्भाव का भी संदेश देती है।

कार्यक्रम में जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. विंध्याचल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, लक्ष्मण चौहान, चंदू चौहान, अविनाश पासवान, पशु चिकित्सक सुभाष कुमार, गोपी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page