Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। राष्ट्रीय सनातन संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे तथा वाराणसी मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का मंगलवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नंदगंज में स्वागत किया गया। इस दौरान वाराणसी मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं गाजीपुर जिला प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन तथा स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने राष्ट्रीय सनातन संघ के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही गाजीपुर जनपद में संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जिला प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल फोन से संघ के गाजीपुर जिलाध्यक्ष विकास राय से भी बातचीत कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनका कुशलक्षेम जाना।कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रभारी ने वाराणसी मंडल अध्यक्ष,तथा गाजीपुर जिला प्रभारी को दीपावली की बधाई देते हुए उपहार स्वरूप मिष्ठान भेंट किया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page