Connect with us

गाजीपुर

तोरिया बुवाई का समय, किसान तुरंत करें तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

चना, मटर और मसूर के बीज भी अनुदान पर मिलेंगे

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किसानों को बताया कि तोरिया की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। खेत जुताई योग्य होने पर किसान तत्काल जुताई कर तोरिया की बुवाई कर लें। यह फसल करीब 90 से 95 दिन में तैयार हो जाती है और कैश क्रॉप के रूप में किसानों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

Loading...

तोरिया बीज के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर बुकिंग चल रही है। किसान अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर बीज की बुकिंग करा सकते हैं। चयनित किसानों को संबंधित विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चना, मटर और मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिट तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर सामान्य बिक्री के लिए भी बुकिंग जारी है। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने किसानों से समय से बुवाई कर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page