गाजीपुर
जंगीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे में चल रहा था वांछित, देवकठिया एफसीआई गोदाम के पास दबोचा
जंगीपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त सानू अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के निर्देशन में उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव मय हमराह ने कार्रवाई करते हुए उसे देवकठिया एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त सानू अंसारी पुत्र सलीम अंसारी, निवासी मुस्तफाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र करीब 27 वर्ष है। वह थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 191/26, धारा 137(2)/69 बीएनएस में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव मय हमराह शामिल रहे।
